बहजोई। चार माह से मानदेय न मिलने से परेशान होकर होमगार्ड्स जवानों की ओर से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक दफ्तर में ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें बताया गया है कि होमगार्ड्स के जवानों को माह मार्च 2018 से माह जून 2018 तक का मानदेय अभी तक नसीब नहीं हो सका है। इससे आर्थिक संकट है। ज्ञापन में प्रेमपाल सिंह समेत दिनेशपाल, पूरन सिंह, वीरपाल सिंह, किशनपाल, मलखान सिंह, महेश चंद्र शर्मा, अतरसिंह, करतार सिंह, अयोध्या प्रसाद, महेश चंद्र, जागन सिंह, गजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, विनीत कुमार, हरपाल सिंह, महानंदन, कल्यान सिंह, सुखवीर सिंह, रफेदीन, राजेंद्र कुमार, खुशीराम, मुन्नी देवी, आजादी देवी, ममता देवी व कृष्णा चौहान आदि के नाम हैं।