फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के इंतजार में तीन घंटे तक भटकीं मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक के इंतजार में मरीजों को घंटों भटकना पड़ा। वहीं, इसकी शिकायत सीएमओ से की गई तो उन्होंने जल्द ही समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव लहरावन निवासी महिला विरमा देवी, मिर्जापुर निवासी रुबीना, आलपुर निवासी प्रीति व गांव फत्तेहपुर-शमसोई निवासी शशि समेत अन्य मरीजों का कहना था कि सुबह नौ बजे से अस्पताल आए और काफी देर तक महिला चिकित्सक का इंतजार करते रहे। दोपहर 12 बजे तक भी जब महिला चिकित्सक अस्पताल नहीं आई तो मरीजों की समस्याएं और बढ़ गईं। यह हाल तब है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुुख्य चिकित्साधिकारी दफ्तर परिसर में ही स्थित है। पूरे मामले की जानकारी सीएमओ को हुई तो सीएमओ ने दूसरी महिला चिकित्सक से मरीजों का उपचार कराए जाने की बात कही। सीएमओ डा. अमिता सिंह का कहना था कि चिकित्सक आज आकस्मिक अवकाश पर हैं। मरीजों के उपचार के लिए दूसरी महिला चिकित्सक की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें