चंदौसी। दो माह पूर्व पुलिस प्रशासन ने ग्राम बनियाखेड़ा स्थित चकरोड पर अवैध कब्जे को हटवाया था, लेकिन किसानों ने दोबारा इसी चकरोड पर कब्जा कर लिया है।
दो माह पूर्व उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान तथा तत्कालीन पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमकार सिंह यादव की मौजूदगी में ग्राम बनियाखेड़ा स्थित प्रथमा बैंक के निकट कर्बला तालाब के पीछे गांव के किसानों ने लगभग पांच सौ मीटर लंबे व तीन मीटर चौड़े मार्ग पर अनाधिकृत रूप से कब्जाए गए चकरोड को कब्जा मुक्त किया गया था। श्रावस्ती माडल के आधार पर चल रही विशेष मुहिम पर सरकारी भूमि, पट्टों, चकरोडों पर अनाधिकृत कब्जों को राजस्व तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया गया था। दो माह बीत जाने के बाद उक्त किसानों द्वारा उसी चकरोड पर पुन: अनाधिकृत रूप से कब्जा कर फसलें बो दी गई हैं। इस संबंध में एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान से बात की गई तो उन्होंने इस संबंध में जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन के आदेश पर कब्जा मुक्त करा दिया गया था। संबंधित चकरोड पर सड़क निर्माण का कार्य खंड विकास अधिकारी बनियाखेड़ा सम्बन्धित सचिव व ग्राम प्रधान बनिया खेड़ा को आदेशित कर मनरेगा मजदूरों के माध्यम से सड़क डलवाने का है। इसे प्रशासन की कारगुजारी कहें या मिलीभगत कि दो-तीन घंटे चले इस कब्जा मुक्ति ऑपरेशन के बाद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ने संबंधित कब्जा मुक्त सड़क पर आज तक 500 मीटर लंबे चकरोड का निर्माण नहीं करा पाए हैं, पुन उन्हीं किसानो का कब्जा करवा दिया गया ।