कांठ। बाइक को टक्कर मारकर भाग रही तेज रफ्तार कार को डायल 100 पुलिस ने पीछाकर पकड़ लिया। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक को भी चोट आई है। बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने छजलैट के किसान तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने कार को रोकने की बजाए और तेज गति से दौड़ा दिया। वहीं तिराहे पर खड़ी डायल 100 टीम ने अपने वाहन से कार का पीछा किया। टीम ने मुरादाबाद मार्ग पर दौड़ रही कार को दो किलोमीटर बाद ही रोक लिया। पुलिस कार और चालक रहमत अली निवासी मिलक मोहब्बतपुर थाना भोजपुर को थाने ले आई। इधर बाइक चालक सुरेश निवासी भीतखेड़ा थाना मूंढ़ापांडे को चोट आई है। उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।