कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्राम बाछल भूड़ में तेज करेंट लगने से एक युवती की हालत बिगड़ गई। जिनको इलाज के लिए पहले कुंदरकी पीएचसी पर लगाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। बताते है कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम बाछल भूड़ में मोहम्मद इरफान की बेटी आरफीन घर के अंदर ही टूटे विद्युत तार को जोड़ने का प्रयास कर रही थी तभी अचानक बिजली आ गई। जिसके चलते उसको तेज करेंट लगा और वह बेहोशी की हालत में गिरकर गई। आरफीन की हालत बिगड़ती देख परिजन तत्काल ही उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। आरफीन का इलाज चल रहा है और वह अब ठीक हालत में बताई जा रही है लेकिन हादसे को लेकर उसके परिजनों में खलबली मची रही।