कांठ। उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के द्वारा सात जुलाई को नगर के मदरसा नासीरउल्लुम में एक दिवसीय हज यात्रा प्रशिक्षण और हज पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण किया जाएगा। बुधवार को बिलाल अहमद कासमी ने यह जानकारी देते हुए क्षेत्र के हज यात्रियों से कैंप में समय से पहुंचने की गुजारिश की है।