ठाकुरद्वारा। आवारा कुत्तों और बंदरों के हमले में आठ लोग घायल हो गए। इसमें कुत्तों के हमलों में चार घायल शरीफनगर के निवासी है। गांव मुनीमपुर निवासी पंकज देवी घर पर काम कर रही थी। तभी एक बंदर ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा कुत्तों के हमलों में राजूपुर कलां निवासी मोहित, शरीफनगर निवासी शाहिद हुसैन, कुमारी अनीषा, शिवकुमार व अदनान, लालाबाला निवासी हेमंत सिंह, भूतपुरी निवासी अरशद घायल हो गए। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाकर उनका उपचार कराया गया।