फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों के नारों से गूंजा तहसील परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। समस्याओं और मांगों को ले तहसील में धरने पर बैठे लेखपालों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रखा। नारेबाजी करते हुए मांगों को पूर किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि उनकी जायज मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर चार दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर रहे लेखपाल बुधवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। अपनी मांगों को ले नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कांठ के अध्यक्ष जफर सिद्दीकी, सचिव मोहम्मद युनुस, देवेंद्र पाल सिंह, तरूण कुमार, शिशुपाल सिंह, अनवर अली, सुशील कुमार सक्सेना, बलराम सिंह, अभिषेक चौहान, राजपाल सिंह, नंद किशोर, लोकेंद्र सरन विनय कुमार, नृपेंद्र कुमार, सचिन कुमार, अंकित कुमार, ओमप्रकाश सिंह, पुष्पराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, अकबर अली, योगेंद्र सिंह, आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें