चंदौसी। बाईपास स्थित विश्वकर्मा हॉस्पिटल एवं हार्ट केयर सेंटर में निशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें साठ मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी गई। हास्पिटल प्रबंधन की ओर से हर माह के पहले सोमवार को निशुल्क शिविर लगाया जाता है। इसी श्रृंखला में ब्लड शुगर फेफड़ों में संक्रमण की जांच, टीबी की जांच, उदर रोग तथा हृदय संबंधी लगभग 50 से 60 रोगियों की जांच की गई। मरीजों को योग भी कराया गया। डा. कमल किशोर विश्वकर्मा ने बताया कि जांच के साथ साथ मरीजों को उचित खानपान एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। बरसाती मौसम को देखते हुए अचानक स्वास्थ्य में आ रहे बदलाव से मरीजों को सावधान किया गया।