बहजोई। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने ससुराल वालों पर 50 हजार रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में कर भानु , छदम्मी, मीना, छोटेलाल, सोमपाल, भूरी, प्रेमा और धर्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।