कांठ। क्षेत्रीय विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने क्षेत्र में भ्रमण कर नुक्कड़ सभाओं में कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लोगों को सम्मान और योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और क्षेत्र की जरूरतों को जल्द पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विधानसभा 25 कांठ के विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने छज्जूपुरा, सीकरी, बीबीपुर, खानपुर, मानपुर, संदलीपुर, समदरपुर, महेंद्री, सदरपुर, चक, पचोकरा, कुचावली, शाहपुर मुबारकपुर, सराय खजूर, सलावा आदि गांवोंका शुक्रवार को दौरा कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विधायक पुत्र विक्रांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजन विश्नोई, भाजपा जिला महामंत्री चौ. हुक्म सिंह, छजलैट मंडल अध्यक्ष राम किशोर सिंह, अशोक शर्मा, उदित कुमार, सोमवीर सिंह, अशोक विश्नोई, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, डॉ. अखिलेश आदि मौजूद रहे।