चंदौसी। श्री भोले भंडारी सेवा मंडल मुरादाबाद के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होगा। पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मिनी बस द्वारा श्रद्धालु दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद हवाई मार्ग से अमरनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। अमरनाथ से श्रीनगर होते हुए श्रद्धालु चार अप्रैल को वापस चंदौसी पहुंचेगे। कुशल यात्रा के लिए गुरुवार को सीता रोड स्थित मूछों वाले शिव मंदिर पर 108 दीपों की महाआरती की गई। महाआरती में अध्यक्ष अर्पित मेहरोत्रा, आशू मदान, योगेश अग्रवाल, तनुज ग्रोवर, विक्की शर्मा, मानू मदान, गुंजन बतरा, ज्योति ग्रोवर, आरती अग्रवाल आदि मौजूद रहे।