बहजोई। जिलाधिकारी आनंद कुमार की ओर से चार प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगा है। जिलाधिकारी ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि विकास कार्यों में अनियमितता की जांच कराए जाने के बाद संबंधित जांच अधिकारियों की ओर से सौंपी गई जांच आख्या के आधार पर दोषी पाए जाने वाले चार ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि विकासखंड रजपुरा की ग्राम पंचायत आर्थल के ग्राम प्रधान घमंडी सिंह व ग्राम पंचायत भीकमपुर जैनी की ग्राम प्रधान रानी यादव, विकासखंड बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत खेड़ाखास की ग्राम प्रधान श्वेता राघव व विकासखंड पवांसा की ग्राम पंचायत कैली के ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि सभी ग्राम प्रधानों को नोटिस का जवाब भेजने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इस नियत अवधि में संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिया जाता है, तो कार्रवाई तय है।