फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में बिजली कटौती से लोग बेहाल, शेडयूल बीस घंटे का और मिल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा में बिजली कटौती से लोग बेहाल
विज्ञापन

टांडा (रामपुर)
प्रदेश में तहसील मुख्यालयों पर 20 और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेडयूल है, लेकिन इस शेडयूल के अनुसार न तो गांव में और न ही तहसील में बिजली मिल रही है। अघोषित कटौती के नाम पर हो रही कटौती से लोग परेशान हैं। जैसे-जैसे गर्मी आ रही है कटौती लोगों की चिंता और बढ़ा रही है। कभी इमरजेंसी रोस्टिंग तो कभी फाल्ट के नाम पर बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। रात की अघोषित बिजली कटौती से लोग अधिक परेशान हैं। जहां एक और दोपहर की गर्मी और रात की बेचैनी बिजली कटौती के कारण परेशानी बनी हुई तो वहीं इमरजेंसी रोस्टिंग से लघु उद्योग और बिजली आधारित कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। जिससे लोगों में काफी रोष है। टांडा में शेडयूल बीस घंटे का और आपूर्ति महज आठ से दस घंटे। टांडा में नगर से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पटरी से उतरी हुई है। शेडयूल के अनुसार बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं तो वहीं उद्योग-धंधों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अघोषित कटौती से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें