फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में नए सत्र के पहले दिन दो शिक्षकों पर हमला, बेरहमी से पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को गन्ने के खेत में खींचकर पीटा
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)।
बाइक सवार दो शिक्षकों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावर उन्हें खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और जमकर पिटाई की। हमलावर शिकायत करने पर उन्हें धमकी देकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गदइया हरसूनगला गांव के प्राथमिक विद्यालय गदइया हरसूनगला के इंचार्ज आशीष कुमार सैनी और उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज कर्म प्रताप सिंह निवासी कैलाशनगर गाजियाबाद सोमवार को बाइक से रोज की तरह तरह स्कूल गए थे। वह स्कूल से दोपहर एक बजे बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में चार हमलावरों ने उनकी बाइक रोक ली और खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। यहां शिक्षकों की जमकर पिटाई की गई। जिससे वह घायल हो गए। हमलावरों ने शिक्षकों को धमकी भी दी और भाग गए। इसके बाद थाने पहुंचे शिक्षकों ने तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें