फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहजोई जिला मुख्यालय बनने पर चंदौसी में खुशी की लहर, खुशी का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

प्रदेश शासन द्वारा चंदौसी तहसील क्षेत्र के कस्बा बहजोई में स्थायी जिला मुख्यालय घोषित किए जाने पर चंदौसी क्षेत्र में हर्ष की लहर द़ौड़ गई। विभिन्न संगठनों ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी छोड़कर खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

जिला निर्माण मंच की बैठक फब्बारा चौक पर हुई। जिसमें मंच के संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि काफी समय से चंदौसीवासी जिला मुख्यालय के लिए संघर्ष कर रहे थे। आज वह असली विजय हमें मिली है। खुशी का दिन है कि जनहित में बहजोई में मुख्यालय की घोषणा की गई है। इसके लिए सभी का व विशेष रुप से राज्यमंत्री गुलाबदेवी का आभार व्यक्त करते है कि उनके अथक प्रयास के बाद यह संभव हो सका है। मुख्यालय बनने से जनपद का तेजी के साथ विकास होगा। बैठक में राजेंद्र सिंह, अमर सिंह, विनोद सिंह, नवनीत यादव, राजेश यादव, कृष्णौतार शर्मा, छत्रपाल सिंह यादव, दिनेश यादव, गिरिराज सिंह, सतीश अरोरा, केपी गुप्ता, विनोद प्रिंस, सुधीर मल्होत्रा, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक नगर कार्यालय पर हुई। जिसमें जिला मुख्यालय बहजोई में बनने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। नगर अध्यक्ष पंकज श्री ने कहा कि राज्यमंत्री गुलाब देवी के प्रयासों के बाद ही यह संभव हो सकेगा है। इस दौरान डा. टीएस पाल, सतीश अरोरा, तरुण नीरज, मुकेश यादव, शुभम अग्रवाल, गिरिराज किशोर गुप्ता, संजय बंसल, मनोज दिवाकर, अंकित जैन, अंकुर अग्रवाल, अनिल कुमार, धारा सिंह, अर्चित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, डा. जितेंद्र वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, पारस जैन, सचींद्र यादव, राजेश सिंह, सचिन मग्गो, सुशील कुमार, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें