फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाश्ते के लिए मिलेंगे दस रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीसरे चरण के मतदान के लिए 22 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी। चुनाव ड्यूटी कर्मचारियों के लिए नाश्ते से लेकर खाने का मीनू और बजट जारी हो गया है। नाश्ते के लिए प्रत्येक कर्मचारी को दस रुपये मिलेगा। इसमें एक चाय के साथ पारले-जी का बिस्कुट होगा। जबकि रात्रि और दोपहर का भोजन स्कूलों में तैयार होगा। इसमें पूड़ी सब्जी, दाल-रोटी खाने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 60 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव ड्यूटी कर्मियों के लिए मीनू और बजट संबंधी आदेश जारी कर दिया है। शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसका पालन कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक प्रत्येक बूथ पर चार-चार कर्मचारियों की तैनाती है। प्रधानाध्यापक अपने स्तर से चाय के डिस्पोजल कप, प्लेट, चम्मच की व्यवस्थाएं कराएंगे। स्कूलों की रसोई में कर्मियों का खाना बनाया जाएगा। 21 अप्रैल को प्रधानाध्यापक रसोइयों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराएंगे।
22 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंचेंगी। पहुंचते ही उन्हें चाय और बिस्कुट दिया जाएगा। 22 अप्रैल की रात्रि भोजन में आलू, टमाटर और मटर की सब्जी, पूड़ी और दाल खिलाई जाएगी। 23 अप्रैल की सुबह सात बजे पहली चाय के साथ मठरी और 10 बजे दूसरी चाय के साथ बिस्कुट दिया जाएगा। दोपहर में पूड़ी सब्जी और दाल खिलाई जाएगी। दोपहर में एक चाय और शाम पांच बजे चाय के साथ बिस्कुट दिया जाएगा। चाय बिस्कुट का प्रत्येक कर्मचारी को दस रुपये और खाने का 60 रुपये बजट मिलेगा। दो दिन की चुनाव ड्यूटी में प्रत्येक कर्मचारी को 170-170 रुपये का बजट मिलेगा। निर्वाचन कार्यालय से जारी मेनू और बजट को लेकर कर्मचारियों ने सवाल उठाए हैं। कर्मचारियों ने कहा कि एक बिस्कुट और चाय से कैसे ड्यूटी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें