फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में दो करोड़ नहीं चुकाए तो बीएसएनएल का खाता होगा सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर आयुक्त संजय चौहान के सख्त रुख के बाद टैक्स विभाग के टारगेट पर भारत संचार निगम लिमिटेड को निशाने पर लिया है। हाउस टैक्स के दो करोड़ रुपये के बकाएदार बीएसएनएल को लेटर जारी किया गया है। नगर आयुक्त के मुताबिक दो दिन में दो करोड़ रुपये का हाउस टैक्स नहीं चुकाए जाने पर खातों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं नगर निगम की टैक्स विभाग की टीमों ने करीब बारह प्रतिष्ठानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए थे। सोमवार को कार्रवाई होनी थी। लेकिन अधिकारियों ने सिर्फ चार जगह संपर्क करके 62 लाख रुपये की वसूली का दावा किया है। आठ संपत्तियों पर बकाया वसूलने के लिए टीम पहुंची ही नहीं।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर के मुताबिक कांठ रोड पर राम कटारिया की संपत्ति में चौदह किरायेदार रहते हैं। यहां टीम के पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया। किरायेदारों का कहना था कि संपत्ति का मालिकाना हक उनका नहीं है। यहां नोकझोक के बाद 3.57 लाख रुपये वसूले जा सके। वुडलैंड के शोरूम के मालिक सौरभ जैन से दो लाख रुपया, नसीम अख्तर के होटल से दो लाख रुपये, कयूर ज्वैलर्स से एक लाख रुपये, नियाजुल पेट्रोल पंप वालों से पांच लाख रुपये वसूले गए। इस अभियान में राजवीर सिंह, साहब सिंह, मंगल सिंह पाकड़ा, मो. शुब्हान समेत कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें