फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के आदर्श कपल मम्मी-पापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर युवा पूरी तरह प्यार की खुमारी में डूबे हुए हैं। अपने साथी को खास महसूस करवाने के लिए वह वेलेंटाइन सप्ताह के प्रत्येक दिन को पूरी शिद्दत के साथ मना रहे हैं। अमर उजाला द्वारा किए गए सर्वे में युवाओं ने अपने माता-पिता को आदर्श कपल बताया। साथ ही सेलिब्रटी के एक दूसरे के साथ विपरीत परिस्थति में खड़े रहने, आलोचनाओं से न डरने और रिश्ते का सम्मान व एक-दूसरे के लिए समर्पण की वजह से उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने माना कि पहली नजर के प्यार के बजाय एक-दूसरे को समझकर किया गया प्यार स्थाई होता है।
शैक्षिक संस्थानों में छह सौ छात्र-छात्राओं पर सर्वे किया गया, जिसमें वेलेंटाइन कैसा होना चाहिए। उसकी क्या खूबियां होनी चाहिए। आदर्श कपल कौन हैं, इन सवालों के जवाब दिए। 357 छात्र-छात्राओं के लिए उनके माता-पिता ही आदर्श कपल हैं। 112 छात्र-छात्राओं के पसंदीदा कपल रणवीर सिंह और दीपिका, 90 की पसंद में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, 23 ने राधा-कृष्ण को अपना आदर्श बताया। शेष ने भगवान राम-सीता, सैनिक, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, अपने भैया-भाभी, हीर-रांझा, रतन सिंह-पद्मावती, शाहरुख खान-गौरी खान, अकबर-जोधाबाई, सानिया मिर्जा-शोएब अली खान, सलीम-अनारकली, बहन-जीजा, प्रिंस नरूला-युविका चौधरी, युवराज सिंह-हेजल कीच, अमिताभ बच्चन-जया बच्चन को अपना आदर्श कपल बताया।
विज्ञापन


लड़ाई-झगड़े में भी बसती है फिक्र
युवाओं ने कहा कि माता-पिता एक-दूसरे से लड़ते हैं, परेशान करते हैं, लेकिन वह एक-दूसरे से बहुत प्यार भी करते हैं। हर सुख-दुख को हमेशा साथ जीते हैं। एक-दूसरे की खुशियां सर्वोपरि होती हैं। भगवान ने उन दोनों को एक-दूसरे के लिए ही बनाया है। त्याग और समर्पण की भावना उन्हें खास बनाती है।
विज्ञापन


बंधन नहीं समर्पण है प्रेम
युवाओं का कहना है कि प्यार एक बंधन नहीं, एक-दूसरे के प्रति समर्पण है, जो कभी खत्म नहीं हो सकता है। प्यार करने में जमाने की नहीं सोचनी चाहिए, क्योंकि अपनी जिंदगी खुद हमें जीनी है। उन्होंने कहा कि सफलता के बाद भी यदि भावनाएं समर्पित रहें तो वही प्यार होता है। किसी परिस्थति में तुरंत फैसला लेने के बजाय एक क्षण के लिए सोचना चाहिए। क्योंकि एक गलत फैसला पूरी जिंदगी प्रभावित कर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें