फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के लिए तैयार हो रहे शहर के बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस आने में अब तीन दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में बाजार भी देशभक्ति के उल्लास में डूबने लगा है। बच्चों से लेकर बड़े हर्षोल्लास के साथ 26 जनवरी मनाने की तैयारी कर रहे हैं। दुकानों पर तरह-तरह के राष्ट्रीय ध्वज सजने लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि स्कूल के साथ प्रतिष्ठानों को भी तिरंगा रंग में रंगने की तैयारी हो रही है।
गुरहट्टी, बाजार गंज, ताड़ीखाना, नवीन नगर, रामगंगा विहार, अमरोहा गेट आदि पर दुकानों पर तिरंगा लहरा रहे हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर तिरंगे सजा रखे थे। अब बच्चे और युवा खरीदारी के लिए भी पहुंचने लगे हैं। छोटे बच्चे छोटे-छोटे तिरंगा पसंद कर रहे हैं तो युवा व अन्य लोग बैच को खरीद रहे हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर 40 रुपये तक के बैच हैं। तिरंगे झंडे के सादा बैच की कीमत पांच से दस रुपये है। जरकिन के नग वाले बैच युवतियों को पसंद आ रहे हैं। हाथ में पहनने की पट्टी भी पांच से दस रुपये में बिक रही है। वहीं, मेरा भारत महान, वंदेमातरम सहित अन्य शीर्षक लिखे स्टीकर भी आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार अमित अग्रवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर होटल, रेस्टोरेंट, शोरूम को तिरंगे के रंग में रंगने के लिए खासतौर पर रिबन और गुब्बारे खरीदे जा रहे हैं। वाहनों और कार्यालयों में सजाने के लिए कागज के तिरंगे बाजार में आए हैं। इसकी कीमत भी दस से 20 रुपये तक की है।
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग गांधी आश्रम के योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खादी के तीन तरह के तिरंगे हैं। छह फीट का तिरंगा 15 सौ रुपये, साढ़े चार फीट का हजार रुपये और तीन फीट का आठ सौ रुपये का है। सबसे अधिक बिक्री तीन फीट के तिरंगे की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें