फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आईएफटीएम विश्वविद्यालय में जारी चार दिवसीय ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को बालक और बालिका वर्ग के मैच खेले गए। पहला मैच सोनकपुर स्टेडियम और आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के मध्य हुआ, जिसमें सोनकपुर स्टेडियम ने दस विकेट से जीत हासिल की। दूसरा मैच एसबीएस बिलारी और ग्रीन मिडोज के बीच हुआ, जिसमें एसबीएस बिलारी छह विकेट से विजेता रहा। दयावती मोदी अकादमी रामपुर और मॉर्डन पब्लिक स्कूल के बीच हुए मैच में मॉर्डन पब्लिक स्कूल 120 रन से विजयी रहा। बालिका वर्ग में पहला मैच सोनकपुर स्टेडियम और गांधी नगर पब्लिक स्कूल के बीच हुए मैच में गांधी नगर पब्लिक स्कूल सात विकेट से जीता। एसबीएस बिलारी और दिल्ली पब्लिक स्कूल के बीच हुए मैच में एसबीएस बिलारी ने 30 रन से जीत हासिल की। इस दौरान क्रिकेट कोच आरपी सिंह, कपिल गिल, मनप्रीत कौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें