फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद नगर एफओबी का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गोविंद नगर रेलवे क्रासिंग पर छह करोड़ 38 लाख की लागत से बनने वाले एफओबी का शनिवार दोपहर सांसद सर्वेश सिंह ने शिलान्यास किया। उन्होंने इसे गोविंद नगर वासियों की संघर्ष की जीत बताया। या यूं कहे तो जिंदगी की सौगात मिली है। क्रासिंग पर पुल न होने से अब तक ट्रेन की चपेट में आकर यहां डेढ़ सौ लोगों की जान जा चुकी है। इस पुल के निर्माण से एक लाख से ज्यादा की आबादी को सहूलियत मिलेगी।
गोविंद नगर में मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर चालीस साल से फ्लाई ओवर बनवाने की मांग की जा रही थी। लेकिन लोगों की मांग पूरी नहीं हो पा रही थी। शनिवार को वो वक्त आ ही गया। जिसका लोगों को चालीस साल से इंतजार था। गोविंद नगर रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले एफओबी का शनिवार को शिलान्यास किया गया। गोविंद नगर रेलवे लाइन किनारे स्थित संकट मोचन मंदिर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में सर्वेश सिंह ने कहा कि यहां पुल न होने की वजह से डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। सभी ने इस पुल के लिए प्रयास किया। उसी का नतीजा है कि गोविंद नगर एफओबी का शिलान्यास किया जा रहा है। अब जल्द ही यहां पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर मेयर विनोद अग्रवाल, विधायक रितेश गुप्ता, विधायक राजेश कुमार चुन्नू, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, डीआरएम अजय कुमार सिंघल, नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा समेत अन्य रेलवे व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुल की मुख्य विशेषताएं
लागत 6. 38 करोड़
पुल की ऊंचाई 45.37 मीटर
पुल की चौड़ाई 3.65 मीटर
पुल के ढलान की लंबाई 129.20 मीटर
कार्य पूर्ण करने का समय छह माह

स्वीकृति के बाद भी दो साल से अटका था शिलान्यास
मुरादाबाद। गोविंद नगर रेलवे क्रासिंग पर बनने वाला पुल का शिलान्यास दो साल से अटका हुआ था। नगर निगम और रेलवे के बीच इसे लेकर विवाद चल रहा था। पहले रेलवे अपनी जमीन देने को तैयार नहीं था तो बाद में नगर निगम ने हाथ खींच लिए थे। रेलवे और नगर निगम में एफओबी के डिजाइन को लेकर भी काफी समय तक विवाद चलता रहा। इसके बाद अंतिम डिजाइन अक्तूबर में स्वीकृत किया गया था। इसकी ऊंचाई 45.37 मीटर और चौड़ाई 3.65 मीटर और ढाल 129.20 मीटर तय किया गया। रेलवे ने छह करोड़ 38 लाख की लागत से पुल का निर्माण करने को कहा। इसमें नगर निगम से पांच करोड़ 38 लाख 48542 रुपये की मांग की थी। नगर निगम को चार किस्तों में रेलवे को एफओबी की धनराशि की भुगतान करना है। नगर निगम पहली किस्त के रूप में 1.38 करोड़ का भुगतान एक सितंबर को कर चुका है।

छह माह में हो जाएगा पुल का निर्माण
मुरादाबाद। गोविंद नगर एफओबी शिलान्यास के मौके पर मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि छह माह में पुल का निर्माण हो जाएगा। रेलवे को एक करोड़ 38 लाख रुपये की किस्त दी जा चुकी है। उन्होंने रेल अधिकारियों से कहा कि अगली किस्त तब ही दी जाएगी। जब एक करोड़ 38 लाख का निर्माण किया जाएगा।

पुल निर्माण की मांग को लेकर रोकी थी राजधानी खाईं थी लाठियां
मुरादाबाद। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए सभी ने संघर्ष किया था। उन्होंने बताया कि गोविंद नगर वारियों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर राजधानी एक्सप्रेस रोकी थी। तब आरपीएफ ने लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। यहां लाठीचार्ज कर दिया था। जिसमें कई लोगों को चोटें भी आई थीं।
विज्ञापन


चालीस साल के संघर्ष के बाद मिली खुशी
मुरादाबाद। पिछले चालीस साल से लोग पुल निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन इनकी मांगों को केवल आश्वासन ही मिला। यहां से गुजरने वाले डेढ़ सौ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई परिवार तबाह हो गए। शनिवार को इस पुल का शिलान्यास हुआ तो लोगों में खुशी दौड़ गई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। गोविंद नगर में रहने वाले चौधरी शिव चरण सिंह ने बताया कि उन्होंने यहां कई हादसे देखते हैं। एक लड़का तो मेरी आंखों के सामने ही ट्रेन की चपेट में आ गया था। वह लड़का अपने परिवार का अकेला था। महावीर सिंह का कहना है कि इस पुल शिलान्यास से उन्हें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने तो उम्मीद की छोड़ दी थी। जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके महावीर सिंह का कहना है कि हमें तो ऐसा लगने लगा कि हम पुल नहीं देख पाएंगे। बुजुर्ग केपी सिंह का कहना है कि इस पुल के निर्माण से लोगों को सहूलियत मिलेगी। पुल के निर्माण के लिए लोग 40 साल से संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें