फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कालेज में लगा जांच और औषिधि वितरण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के अमरपुरकाशी स्थित श्रीमति मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर रोटरी सुंदरलाल चिकित्सालय चंदौसी की ओर से सोमवार की दोपहर निशुल्क चिकित्सा शिविर और औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के उद्घाटन में नेत्र चिकित्सालय द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम बताए गए। इस दौरान ग्रामीणों और छात्रों से आह्वान किया गया कि वह अपनी आंखों की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें। कोई समस्या आने पर तत्काल नेत्र चिकित्सक से सलाह लें। शिविर मेें जांच के दौरान 225 मोतियाबिंद प्रभावित, 10 कालापानी प्रभावित और 25 नाखूना प्रभावित नेत्र रोगी पाए गए। शिविर की अध्यक्षता बाबा परमानन्दपुरी और संचालन विनोद कुमार मिश्र ने किया। शिविर को सफल बनाने में कालेज स्टाफ के अलावा रामकुमार सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, जिगनेश राघव, दुलीचंद्र सैनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें