ठाकुरद्वारा। तेंदुआ पकड़ने के लिए पूरे जनपद में वन विभाग के पास सिर्फ दो पिंजरे है। इस कारण वन विभाग की टीम घटना की सूचना के आठ घंटे बाद गांव में पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जनपद में केवल दो ही पिंजरे है। पिंजरा लेने के लिए उन्हें मुरादाबाद जाना पड़ा। इसलिए उन्हें गांव में पहुंचने में देरी हुई।