ठाकुरद्वारा। बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल जमीन पर गिर गई। इससे किसानों को उत्पादन कम होने से आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार की सुबह को हुई बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। बारिश के कारण खेतों की नमी सूखी नहीं थी कि फिर से हुई बारिश से धान के खेतों में खड़े पौधों की जड़ें कमजोर हो गईं। जिससे फसल खेत में गिर गई। गांव लौंगीकला, बादरझल्ला, घोटों की मंडैया, गझेड़ा आलम, फरर्कपुर, गोपीवाला, कालेवाला, असलेमपुर आदि गांव के किसानों की फसल खेतों में गिर गई। फसल को देखकर किसान चिंता में पड़ गए।