बिलारी। ब्लॉक के रामनगर गंगपुर गांव के प्राचीन देवी मंदिरों पर शुक्रवार की सुबह वार्षिक आषाढ़ी मेला लगेगा। ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर ग्राम पंचायत रामनगर गंगपुर द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उधर बृहस्पतिवार की दोपहर ग्राम प्रधान ने एसडीएम, बीडीओ और कोतवाली प्रभारी से मिलकर मांग उठाई कि मेले में शांति व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस फोर्स तैनात रहना चाहिए। याद रहे कि बीती 22 जुलाई को गांव के मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर शिकायतों की जांच करने गए एडीओ पंचायत के सामने ग्राम प्रधान और विरोधी पक्ष के लोगों में जमकर नोकझोंक हो गई थी। बाद में बीडीओ ने देवी मंदिर पर चढ़ाव के रूप में आने वाली धनराशि और अन्य सामग्री की देखरेख और सुरक्षा के लिए महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह और प्रमोद कुमार को नामित कर दिया था।