फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारियों ने किया सीनियर डीएमई का घेराव, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उरमू ने मंगलवार को सीनियर डीएमई का घेराव कर जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वालों ने आरोप लगाया कि लोको पायलट के तबादलों में पक्षपात किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठता के आधार क्रू कंट्रोल में जिम्मेदारी नहीं दी जा रही है। एक घंटे से ज्यादा समय तक कर्मचारी दफ्तर के बाहर बैठकर हंगामा करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को उरमू के मंडल अध्यक्ष शलभ सिंह और मंडल महामंत्री मनोज शर्मा के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों ने सीनियर डीएमई जितेंद्र कुमार के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि सहायक लोको पायलट को पदोन्नति देकर लोको पायलट बनाया गया है। अधिकांश लोको पायलट का तबादला कर दिया गया है। जिससे चालक परेशान हैं। इसके अलावा रेल कर्मचारियों की कई मांगें है। जिसका निस्तारण नहीं किया गया है। दो दिन में सभी मांगाें का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद कर्मचारी शांत हो गए। प्रदर्शन करने वालों में राजपाल, मंजू विष्ट, आकाश, रमेश चंद्र, डीसी शर्मा, समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें