ठाकुरद्वारा। वार्डर पर स्थित गांव के युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वार्डर पर स्थित उत्तराखंड के काशीपुर कोतवाली के गांव फिरोजपुर निवासी प्रदीप कुमार 35 पुत्र दुर्जन सिंह की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व अलीगंज रोड पर स्थित गांव फसियापुर निवासी मोनिका के साथ हुई थी। तीन बच्चों का पिता प्रदीप एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को उसने पारिवारिक कलह में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी देर रात मृत्यु हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया।