फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गोवंशीय पशुओं सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को कांठ पुलिस को सूचना मिली कि टाट लोडर वाहन में तीन गोवंशीय पशुओं को लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को अमरोहा मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास रोक लिया। वाहन में सवार लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अजमत निवासी मोहल्ला कलालपुरी अगवानपुर थाना सिविल लाइन मुरादाबाद तथा बाबूराम निवासी मुस्तापुर बढेरा थाना डिलारी बताए। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों सहित पशु लदे वाहन को थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने पशु तस्करी की बात स्वीकार ली। कांठ थाने के एसएसआई चमन सिंह और उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए वाहन को भी सीज कर दिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें