फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए संभालेंगे सफाई की निगरानी की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महानगर में सफाई की कमान अब एमबीए स्टूडेंट संभालेंगे। वह सफाई और कूड़ा निस्तारण पर अपने सुझाव देंगे। इसके साथ ही कूड़े से बिजली बनाने वाली कंपनी को आमंत्रित कर जल्द ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई को लेकर निगम अफसरों ने कड़ा रुख अपना लिया है। महापौर विनोद अग्रवाल लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। अब स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण पर विधिवत कार्य किया जाएगा। मेयर ने बताया कि अब महानगर में सफाई व्यवस्था की निगरानी की कमान एमबीए स्टूडेंट को सौंपने की तैयारी है। एमबीए स्टूडेंट महानगर की सफाई और कूड़ा निस्तारण के संबंध में अपने सुझाव निगम प्रबंधन को देंगे। इससे स्वच्छता अभियान विधिवत रूप से संचालित किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि अब कूड़ा निस्तारण के लिए कई कंपनियों से बातचीत की जा रही है। जुलाई माह में ही किसी नामचीन कंपनी को इसका ठेका दे दिया जाएगा। कंपनी कूड़े का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में निस्तारण करेगी आक्र इससे बिजली का उत्पादन करेगी। कूड़े से पैदा होने वाली बिजली को भी निगम ही खरीद लेगा। इससे स्ट्रीट लाइटों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें