कुंदरकी। पागल कुत्ते ने ताबड़तोड़ हमले कर ग्राम मैनाठेर और ग्राम मिलक कठेर में प्रधान पुत्र, पूर्व प्रधान समेत बारह लोगों को जख्मी कर दिया। पीड़ितों को इलाज के लिए कुंदरकी पीएचसी में एंबुलेंस ले जाकर भर्ती कराया गया।
शनिवार की दोहपर में ग्राम मैनाठेर और ग्राम मिलक कठेर में एक कुत्ता अपना आपा खो बैठा। जिसको रास्ते में जो भी मिला उस पर हमला कर जख्मी करता चला गया। मैनाठेर में ग्राम प्रधान राशिद हुसैन की बेटे रिहान 07 वर्ष को कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। इसके अलावा इसी गांव के मोहम्मद कैफ ढाई वर्ष, आदिब 12 वर्ष, मुस्कान 15 वर्ष, शहाना 56 वर्ष को काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वहीं मुरादाबाद-संभल हाईवे पर ग्राम मैनाठेर के सामने बाइक पर खडे़ राजवीर सिंह 35 वर्ष और उसके बेटे दीपांशू 06 वर्ष को भी कुत्ते ने हमला करन जख्मी कर दिया।
मैनाठेर के कुछ दूरी पर स्थ्ति ग्राम मिलक कठेर में इस पागल कुत्ते ने पूर्व प्रधान मुख्तियार हुसैन 70 वर्ष और उनके बेटे इन्तेजार, गोलू 05 वर्ष पुत्र राहुल सिंह, मनवीर सिंह 21 वर्ष, आरती 17 वर्ष पुत्री महेश पर भी कुत्ते ने हमला कर जख्मी कर दिया। साथ ही यहां पर कुत्ते ने कई पशुओं को काट कर जख्मी किया है। पीड़ितों को 108 एंबुलेंस से कुंदरकी पीएचसी पर लाकर भर्ती कराया गया है। यहां पर बेहतर इलाज के मुख्तियार हुसैन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वहीं अन्य पीड़ितों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए।
पीड़ितों को बाजार से खरीदने पड़े एंटी रैबीज
कुंदरकी। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मैनाठेर और ग्राम मिलक कठेर से पागल कुत्ते के हमले में जख्मी उपचार के लिए कुंदरकी पीएचसी को लाया गया तो यहां पर एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए। जिसके चलते पीड़ितों के तीमारदारों को बाजार से खरीद लाए तब जाकर चिकित्सक ने उनको इंजेक्शन लगाए है। फार्मेसिस्ट का कहना था कि एंटी रैबीज इंजेक्शन शुक्रवार को ही खत्म हो गए थे लेकिन अब सोमवार तक आएंगे।