डिलारी। थाना क्षेत्र के महमूद पुर लाल गांव निवासी मासूम सुहेल का आरोप है कि वह गांव में एक व्यक्ति से आठ रुपये की जामुन खरीदने के लिए गया था। आरोपी ने मासूम सुहेल से आठ रुपये ले लिए और जामुन भी नही दिए। विरोध करने पर आरोपी ने मासूम को बेरहमी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से घबरा कर आरोपी फरार हो गए।