भारतीय किसान यूनियन असली के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार दोपहर कमिश्नर के आफिस पर टमाटरों के साथ प्रदर्शन किया। किसानों ने टमाटर सड़क पर फेंके और राहगीरों को बांटे। इसके साथ ही अपर आयुक्त प्रशासन को एक बोरा टमाटर और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। किसानों ने राहगीरों को भी टमाटरों का वितरण किया।
भारतीय किसान यूनियन असली के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार दोपहर कमिश्नर आफिस के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिर्पोअ लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार किसानों से किया अपना वादा पूरा नहीं कर रही है। देश में भरपूर चीनी उत्पादन होने के बावजूद पाकिस्तान से आयात किया गया। इससे किसानों का 24 हजार करोड़ रुपया अटक गया है। जीएसटी लागू होने के बावजूद पूरे देश में एक समान भाव लागू नहीं हो पाया। कर्ज वसूली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान बीमा योजना का लाभ निजी कंपनी को मिल रहा है। इस मौके पर सड़क पर टमाटर बिखेरे गए और राहगीरों को टमाटरों का वितरण किया गया। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त प्रशासन को सौंपा। उनको एक बोरा टमाटर भी सौंपे गए। इस मौके पर किसानों को बंटी ठाकुर, शंकर सिंह, रामैतार सिंह, मनोज ढाका, हुकम सिंह, शिव सिंह, सुखराम चौहान, वीरेंद्र सिंह, भूरे सिंह आदि ने संबोधित किया।
कल दिल्ली हाईवे किया जाएगा बंद
मुरादाबाद। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि 10 जून को अतरासी पर दोपहर 12 बजे दिल्ली हाईवे जाम किया जाएगा। किसान जाम लगाने के साथ ही कार व ट्रक वालों को दो-दो किलो टमाटर और आधा लीटर दूध का वितरण करेंगे। किसानों की मेहनत की कमाई सड़कों में सड़ रही है। दूध को फेंकना पड़ रहा है। इसका विरोध करने के लिए किसान निशुल्क वितरण करेंगे। इस मौके पर मंडल के पांच सौ किसान सड़क पर पंचायत करेंगे।