आधा किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार
टांडा (अमरोहा)।
पुलिस ने सूचना पर एक व्यक्ति को आधा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में वह पूर्व में हुई एक लूट में मुख्य आरोपी निकला। पुलिस संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
बुधवार शाम ग्राम सीकमपुर चौराहे पर पुलिस कर्मियों को एक बाइक सवार व्यक्ति की हरकत संदिग्ध लगी। दरोगा पंकज चौधरी ने उससे पूछताछ की तो वह माकूल जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने इस्तखार अली निवासी झुरकझुण्ड़ी की तलाशी ली तो उसके पास से आधा किलो चरस और 4700 रुपये बरामद हुए। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आयी, जहां पर पूछताछ में उसने 6 अक्तूबर को बिचपुरी के जंगल में हुई लूट में शामिल होना बताया। गिरफ्तार आरोपी इस्तखार ने बताया कि मैंने और मेरे छोटे पुत्र ने बाइक की मदद से ग्राम बिचपुरी के जंगल में हुई तीस हजार की लूट को अंजाम दिए था। साथ ही उसने बताया की लूट में जाते वक्त वो बाइक की नंबर प्लेट बदल देते है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।