संभल को करारा झटका, चंदौसी में बंटी मिठाई
चंदौसी।
जिला न्यायालय के चंदौसी से संचालित किए जाने वाले निर्णय के खिलाफ उच्च न्यायालय में संभल के अधिवक्ताओं ने याचिका दाखिल की थी। सोमवार को सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया। याचिका खारिज होने के बाद संभल के अधिवक्ताओं को करारा झटका लगा है। चंदौसी में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
चंदौसी बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। बार अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि रिट को खारिज करने का प्रयास सराहनीय है। जिला न्यायालय का संचालन चंदौसी में किए जाने की बाधा समाप्त हो गई है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं को मिलकर संकल्प लेना चाहिए। जिला न्यायालय के संचालन होने तक पैरवी करनी चाहिए। राजेश कुमार सिंह, टेकचंद यादव, विनय राज, संजय शर्मा, अखिलेश शर्मा, बन्ने मियां, शकील वारसी, शिवशंकर वार्ष्णेय, अजय मिश्रा, वीरेंद्र यादव, रामवीर पाल, चद्रेश गुप्ता, नीरज तिवारी, सतेंद्र पाल, मलखान सिंह, शैलेंद्र चौधरी, पंकज मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, सुनील राघव, कुलदीप सिंह, राजीव कश्यप, बृजेश सिंह, अमित सिंह, श्यामऔतार सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश कुमार सिंह ने की। संचालन मोहम्मद नजर कुरैशी ने किया। चंदौसी जिला बनाओ युवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में भी रिट खारिज होने पर खुशी जताई गई। अशोक कुमार, लोकेंद्र शर्मा, विनीत गांधी, बीएल सागर, राजीव कुमार, अफसार हुसैन, बाबू हुसैन, सुशील बाबू, कुलदीप अग्रवाल, प्रेम ग्रोवर, विनय सराफ, अनुज कुमार अन्नू, शाहआलम मंसूरी, प्रभात कृष्णा, बाबूलाल सक्सेना मौजूद रहे।