फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटेरियंस ने समाज सेवा की ली शपथ, दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटेरियंस ने समाज सेवा की ली शपथ, दिखा उत्साह
विज्ञापन

चंदौसी।
रोटरी क्लब चंदौसी रॉयल्स का रविवार को सीता रोड स्थित बिंदल फार्म में अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। उड़ीसा के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मनमोह लिया। इस दौरान क्लब की पत्रिका बढ़ते कदम का धूमधाम से विमोचन किया गया। एक आदत बचत की, एक आदत मदद की सूक्ति का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब चंदौसी रॉयल्स के तत्वावधान में सीता रोड स्थित बिंदल फार्म में चार्टर प्रजेंटेशन और अधिष्ठापन समारोह मनाया गया। समारोह का शुभारंभ राहुल अग्रवाल, महिमा बंसल, ललित मोहन गुप्ता, राकेश सिंघल, प्रवीन अग्रवाल, हरिनंदन जैन, डा. राजकमल अग्रवाल, राजीव गोयल, रंजन शर्मा, पंकज श्री, नितिन अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल ने राष्ट्रगान गाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उड़ीसा के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मनमोह लिया। समारोह में एक आदत बचत की, एक आदत मदद की सूक्ति से प्रेरित होकर समाज सेवा का संकल्प लिया गया। समारोह में नेहल अरोरा, विदिका अरोरा ने अपने नृत्य से समां बांध दिया। नितिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पराग बंसल, विदित अग्रवाल, अतुल गेरा, विनय अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, पराग अग्रवाल, शुभम गोयल, अभय गोयल, घनश्याम अरोरा, शशांक गोयल, सौरभ अग्रवाल, आदित्य वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, दीपक गुप्ता, डा. गौरव गुप्ता, गौरव जैन, हर्ष गोयल, अंकित जैन, मोहित गुप्ता, निशांत यादव, नितिन अग्रवाल, नितिन गुप्ता, पराग बंसल, प्रभात अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पुनीत खुराना, संचित अग्रवाल, सौरभ कुकरेजा, सुधांशु रुस्तगी, सुनीत चौधरी, तरुण अग्रवाल, विशाल रस्तोगी मौजूद रहे। संचालन राहुल अग्रवाल और महिमा बंसल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें