संपूर्ण समाधान दिवस में 88 शिकायत दर्ज, चार निस्तारित
चंदौसी (संभल)। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में चंदौसी तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने 88 शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें राजस्व की मात्र शिकायतों का निस्तारण हुआ। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की खासी भीड़ रही। ग्राम आटा के इदरीश पुत्र जलालुददीन ने पंजाब नेशलन बैंक पर धनराशि में हेराफेरा करने तथा अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए समस्या समाधान की मांग है। जबकि चंदौसी जिला बनाओ युवा संघर्ष समिति के संयोजक अशोक कुमार ने जिलाधिकारी से आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र में हो रही देरी की शिकायत दर्ज कराते हुए शीघ्र ही प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग की है। अकरौली के इंटर कालेज के प्रबंधकीय विवाद की भी शिकायत की गई। जिसकी शिकायत की गई है। सबसे अधिक राजस्व की 25, पुलिस की 19, विद्युत विभाग की 16, नगर पालिका की 10, चकबंदी व विकास विभाग की पांच-पांच, आपूर्ति की चार, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी की दो तथा लीड बैंक व परियोजना अधिकारी से संबंधित एक-एक शिकायत दर्ज कराई गई। राजस्व की चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमिता सिंह, उपजिलाधिकारी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी अकील अहमद व तहसीलदार संजय कुशवाहा ने शिकायतें सुनी।