फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार क्रिकेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार क्रिकेटर की मौत
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। टैंकर की टक्कर से बाइक सवार क्रिकेटर युवक की मौत हो गई। गांव बहापुर पट्टी के निकट हादसा हुआ। इस बीच मौके पर भीड़ लगी रही। परिजन गमगीन रहे।
विज्ञापन

सोमवार को पौने चार बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव बहापुर पट्टी असालत निवासी क्रिकेटर युवक मोहम्मद आफ पुत्र जमशेद अपनी बाइक से बहजोई की ओर आ रहा था। बहजोई की ओर से जा रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर जबर्दस्त थी। बाइक सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा। आसपास लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती क राया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। यहां से घायल को चंदौसी ले जाते समय रास्ते में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन युवक का शव एंबुलेंस से थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर एफआइआर दर्ज की जाएगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें