फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड-आज मिलेगा पांच हजार किसानों को ऋण माफी का प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आज मिलेगा पांच हजार किसानों को ऋण माफी का प्रमाणपत्र
विज्ञापन

बड़ा मैदान पर बनाया गया प्रमाणपत्र के लिए भव्य पांडाल
तैयारियों का लिया जाएगा, अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
अमर उजाला ब्यूरोे
बहजोई। फसल ऋण मोचन योजना के तहत पांच हजार किसानों को लाभांवित किया जाएगा। इसके तहत 11 सितंबर को पांच हजार किसानों को बड़ा मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर ऋण माफी के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इसके लिए रविवार को दिन भर बड़ा मैदान पर तैयारियां जोरों पर रहीं। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने भी जिले के आला अधिकारियों संग बड़ा मैदान पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
डीएम ने बताया कि कार्यक्रम में पांच हजार किसानाें को ऋण माफी के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसानों को पीने के पानी व बैठने आदि की उचित व्यवस्था रहेगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक अधिकारियों की तैनाती रहेगी। इस बीच एडीएम राजेंद्र प्रसाद यादव, सीडीओ प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, एसपी रविशंकर छबि, डीडीओ अरविंद कुमार, एआर कॉपरेटिव योगेंद्रपाल सिंह व पीडी हरेंद्र सिंह समेत एडीआईओ मिथलेश कुमार व तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पी-01 व 02

शेष बचे किसानों को तहसीलों पर दिए जाएंगे प्रमाणपत्र
बहजोई। डीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले पर कार्यक्रम के बाद शेष बचे किसानों को चिह्नित करके तहसील स्तर पर लगाए गए शिविर के माध्यम से ऋण माफी का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें