श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन देख झूम उठे दर्शक
मेला गणेश चौथ के दौरान गजानन हॉल में हुई भव्य रासलीला
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
श्री गणेश मेला परिषद के दौरान शुक्रवार को गजानन हॉल में रासलीला का मंचन हुआ। ब्रज के कलाकारों ने श्रीकृष्ण प्रसंगों के मंचन से उत्साह और जोश का नजारा दिखा। जयकारों और मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय हो गया। उपस्थित जनसमूह झूम उठा। देर रात तक मंचन देखने के लिए श्रद्घालु जुटे रहे।
श्री गणेश मेला परिषद के तत्वावधान में गजानन हाल में बृज के कलाकारों ने रासलीला के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंगों का भव्य मंचन किया। कलाकारों ने एक से बढ़कर कए प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बृज से आए कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंगों का मनमोहक मंचन देख दर्शक भावविहोर हो गए। जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। भगत शर्मा, सोनू शर्मा, विजय शर्मा, वेदपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अजय शर्मा, आकाश शर्मा, रिंकू शर्मा, कन्हैया शर्मा, तेजेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, विपिन शर्मा, कुंज बिहारी शर्मा ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। पंडित ओमप्रकाश शर्मा, परशुराम शर्मा, विजय शर्मा, विपिन तिवारी मौजूद रहे। महाआरती के बाद दैनिक मंचन का समापन किया गया।
---------------------------------
फोटो के साथ