फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा-

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली सूची में कालेज आवंटन, संशोधित सूची में चयन नहीं
विज्ञापन

चंदौसी। एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने दूसरी संशोधित मेरिट सूची में कई ऐसे विद्यार्थियों को नॉट सलेक्टेड की श्रेणी में कर दिया है, जिन्हें पहली सूची में चयन कर कालेज भी आवंटित कर दिया गया था, उन्होंने ऑफर लेटर भी निकाल कर कालेजों में जमा कर दाखिला लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। अब छात्रों में इसे लेकर उहापोह की स्थिति है।
विज्ञापन

एमजेपी रूहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली में बीएससी, बीकाम की सूची को भी संशोधित किया है। शहर के ही श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में कई विद्यार्थी आज आफर लेटर लेकर पहुंचे, जिनका कहना था कि पहली सूची के आधार पर उन्हें जो कालेज आवंटित किया गया था, उसी से उन्होंने ऑफर लेटर निकालकर दाखिला की प्रक्रिया भी शुरू कर दी लेकिन संशोधित सूची में कालेज का नाम हटा दिया गया है, किसी में चयन नहीं लिख दिया गया है। जिससे छात्र समझ नहीं पा रहे हैंकि आखिर अब वह क्या करें। दाखिलें की अंतिम तिथि निकल रही है, दाखिले हो नहीं रहे हैं। यूनिवर्सिटी अपनी नीति भी स्पष्ट नहीं कर रही हैकि दूसरी या तीसरी सूची जारी होगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें