फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड-फरीदपुर खुशहाल में अध्यापकों ने मीडियाकर्मी बताकर रुपये वसूलने आए युवकों को दौड़ाया 15-46-19

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों ने मीडियाकर्मी बताकर रुपये वसूलने आए युवकों को दौड़ाया
विज्ञापन

बहजोई। गांव फरीदपुर खुशहाल में परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों ने रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए दो युवकों को दौड़ा दिया। युवक बाइक भी मौके पर ही छोड़ गए। अध्यापकों ने सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस को पूरी घटना बताई। छोड़ी गई युवकों की बाइक को अध्यापकों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर खुशहाल के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिशुपाल सिंह ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि 27 जुलाई 2017 को वह अपने विद्यालय में स्टाफ समेत बच्चों की पढ़ाई करा रहे थे। तभी अचानक दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और खुद को एक जिम्मेदार चैनल का मीडियाकर्मी बताते हुए विद्यालय की कमी गिनाई और पांच हजार रुपये की मांग करने लगेे। स्टाफ ने विरोध किया तो बुरा-भला कहने लगे। मना किया तो गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गए। इस पर आसपास के अध्यापकों को फोन से सूचना दी, तो धमकी देते हुए बाइक छोड़ कर भाग गए। 100 डायल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस को पूरी घटना बताई। युवकों की बाइक पुलिस के सुपुर्द कर दी गई। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। इस बीच मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रधानाध्यापक शिशुपाल सिंह ने बताया कि पहले 26 जुलाई 2017 को भी दोनों युवक विद्यालय में रुपये वसूलने आए थे। उस दिन रुपये न होने की वजह से दूसरे दिन आकर रुपये की मांग करने लगे। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें