फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 15 रेल कर्मचारियों ने ली नरमू की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की स्टेशन शाखा में विस्तार हुआ है। बुधवार को 15 से ज्यादा रेलकर्मियों ने नरमू की सदस्यता ली है। संगठन के मंडल कार्यालय में नए सदस्यों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। सहायक मंडल मंत्री सुहेल खालिद और मंडल उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता की मौजूदगी में नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


नए सदस्यों में कैसर अब्बास, महेंद्र सिंह, सुमित सिंह, राजेंद्र कुमार, अलकेश मीणा, तेज पाल, मुराद अली, अफजाल अहमद, प्रवीण कुमार, आशु सैनी आदि शामिल हैं। स्टेशन शाखा की शाखा परिषद की बैठक की अध्यक्षता अनिल सोनी ने की। संचालन शाखा सचिव आईवन एडिसन ने किया। बैठक में वरिष्ठ सदस्य एके शुक्ला की स्वर्गीय पत्नी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद शाखा की पूरे वर्ष की कार्यविधि, लेखा जोखा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सामने रखा गया।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन के नेतृत्व ने रेल प्रशासन पर दबाव बनाया गया है कि प्रत्येक कैटेगरी के सभी प्रमोशन दिसंबर में कर दिए जाएं। इसके फलस्वरूप सभी प्रमोशन 31 दिसंबर से पहले हो जाएंगे। इससे हजारों कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बैठक में स्टेशन शाखा के सहायक शाखा मंत्री पवन जोशी, अमित सिंह, शाखा उपाध्यक्ष विनय पाल, राजेंद्र कुमार, सचिन रस्तोगी, जगन्नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें