फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार सदस्य समेत 15 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। होली के दूसरे दिन बुधवार को कराए गए सैंपल में पंद्रह लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमितों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। इनमें 63 वर्षीय वृद्ध महिला और 11 वर्षीय किशोरी भी पॉजिटिव है। वहीं जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 105 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनों दिन बढ़ने लगी है। सोमवार को होली के हुड़दंग के बाद बुधवार को सैंपल लिया गया। देर शाम सैंपल की रिपोर्ट भी आ गई। इसमें पंद्रह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसमें चार संक्रमित कांठ रोड के एक पॉश कालोनी के रहने वाले हैं। यहां के चारों संक्रमित एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा कटघर, दीनदयाल नगर, रामआश्रम कालोनी, मझोला, खुशहालपुर रोड, रामगंगा विहार, मानसरोवर कालोनी में संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 12047 हो गई है। एक्टिव केसों की संख्या 105 पहुंच गई है।
संक्रमित मां की मौत के बाद दम तोड़ने वाले बेटे की रिपोर्ट निगेटिव
मुरादाबाद। संक्रमित मां की मौत के पांच दिन बाद दम तोड़ने वाले बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बेटे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई थी। हालांकि देर रात उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। उनकी पत्नी और बच्चे की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस परिवार में पांच दिन के भीतर दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं परिवार में तीन लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें