मुरादाबाद। प्रदेश सरकार ने बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं को राहत दी है। सरचार्ज माफी के लिए एकमुश्त समाधान योजना में आवेदन के लिए अंतिम तारीख 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
अब बकायेदार उपभोक्ता आवेदन और भुगतान दोनों 31 मार्च तक कर सकेंगे। विभाग का कहना है कि एक मार्च से 15 मार्च के बीच विभिन्न कारणों से कार्य प्रभावित रहा। इसलिए उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ ठीक से नहीं मिल सका। प्रदेश सरकार ने इस योजना की अवधि 15 दिन के लिए बढ़ाई है। सोमवार तक 15 मार्च आवेदन की अंतिम तारीख थी और भुगतान की अंतिम तारीख 31 मार्च थी। अब आवेदन और भुगतान दोनों के लिए अंतिम तारीख 31 मार्च है। मु्ख्य अभियंता संजय आनंद जैन ने बताया कि बकायेदार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। इसके बाद ब्याज में छूट की कोई योजना नहीं आएगी।