फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में एसडीएम को स्कूल और पंचायत घर पर अवैध कब्जे मिले, कहीं भूसा तो कहीं पर पशु बंधे मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल और पंचायत घर पर अवैध कब्जे मिलेे
विज्ञापन

मिलक। उपजिलाधिकारी डा.ज्योति गौतम के औचक निरीक्षण में ग्राम पंचायत घर और स्कूल के अतिरिक्त भवन पर अवैध कब्जे मिले। पंचायत घर में भूसा और स्कूल भवन में पशु बंधते हुए मिले।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डा. ज्योति गौतम ने ग्राम पंचायत जसमौली का स्थलीय निरीक्षण किया और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिक स्कूल पर ग्रामीणों कीू खुली बैठक ली। निरीक्षण में परिषदीय स्कूल की चारदावारी का अभाव मिला और स्कूल का हालत बदहाल मिली। इस कारण स्कूल के अतिरिक्त भवन पर ग्रामीणों का अवैध कब्जा मिला और पशु बंधते हुए मिले। स्कूल की रसोई में भी कब्जा मिला और गंदगी की भरमार मिली। जिसको लेकर एसडीएम ने नाराजगी जताई और पशु बांधने वालों चेताया। पंचायत घर पर जहां पर ग्राम पंचायत की खुली बैठक होना चाहिए थी। वहां पर ग्रामीणों ने पंचायत घर पर अवैध कब्जा करके भूसा और उपले भरे मिले। पंचायत घर के पास सरकारी जमीन पर दुकानों का निर्माण होना भी प्रकाश में आया। पंचायत घर और स्कूल भवन की हालत देखकर एसडीएम दंग रह गईं। एसडीएम के सामने पेंशन के नाम पर अवैध बसूली का मामला उठा। जिसको लेकर आरोप प्रत्यारोप होने पर दो पक्षों के बीच मामला गरमा गया। खुली बैठक में आंगनबाडी केंद्र और स्कूल की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की जिस पर पक्ष और विपक्ष का रूप ले लिया। एसडीएम ने पंचायत घर को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में स्कूल का एक हैंडपंप खराब मिला। एसडीएम ने शासन की चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने और पात्रों को उसका लाभ दिलाने पर जोर दिया। इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करके कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा स्कूल पर अवैध कब्जा होने और पंचायत घर पर अवैध कब्जा होने के लिए जिम्मेदार विभागीय लोगों का स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें