फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में फेस बुक पर इश्क परबान चढ़ा, हुआ निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
फेस बुक पर इश्क परवान चढ़ा, हुआ निकाह
विज्ञापन

मिलक। फेस बुक पर हुए इश्क पर प्रेम परवान चढ़ने पर आखिरकार निकाह कबूल हो गया। नगर के मुहल्ला नसीराबाद निवासी जुबैर का जम्मू कश्मीर में हेयर ड्रेसिंग का काम करते हुए करीब सात-आठ माह पूर्व फेस बुक पर बाजपुर के हजीरा गांव की राबिया से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच इश्क के परवान चढ़ने पर दोनों में निकाह होने का करार हो गया था। इस बीच फेस बुक एकाउंट बंद होने पर रविवार को युवती अपने आशिक के घर पर पहुंच कर निकाह की जिद पर अड़ गई थी। युवती की जिद पर युवक के नानुकुर पर पुलिस तक मामला पहुंच गया था। मामला तूल पकड़ने और आशिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को युवती की मिली धमकी पर युवक के परिजनों को हरकत में आना पड़ा था। तब युवक के परिजन युवती को अपने घर पर ले गए थे और युवती के परिवार वालों को बुलाया था। सोमवार को युवती के परिजन आए थे। तब नानुकर करने वाले आशिक ने भी निकाह की हामी भर दी थी और इश्क के आगे आशिक को झुकना पडा। मंगलवार को युवक और युवती के परिजन एकत्र हो गए तब काजी हाफिज अब्दुल वहीद ने दोनों का निकाह कराया और निकाह कबूल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें