नशीला शीतल पेज पिलाकर ई रिक्शा लूटा
टांडा। ई रिक्शा चालक को नशीला शीतल पेय रिक्शा लूट ले गये। अगले दिन चालक को होश आने पर मामले की जानकारी परिजनों के दी। साथ ही कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। नगर के मोहल्ला मरघटी निवासी दीपक पुत्र पप्पू (19) ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इशमें पुलिस को बताया कि सोमवार को शाम करीब चार बजे दो लोग रामपुर से फ्रिज लाने के लिए 300 रुपये मे तय कर रामपुुर ले जाने लगे। दोनो ने लालपुर कला के पास कुछ दूर जाकर चालक से ई रिक्शा रूकवा लिया। इसके बाद चालक को भरोसे मे लेकर शीतल पेय पिला दिया। इसके बाद नशा होने पर चालक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा । देर शाम उसी रोड पर स्थित सरावा गांव से चालक के मोहल्ले के निवासी युवक कमल पुत्र मोहन लाल अपने मामा के घर से आ रहा था। मौके पर जमा भीड़ को देख कर रुककर देखने लगा। बेहोश चालक को पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी । परिजनों के मौके पर पहुंचकर 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दीष पुलिस ने ेसैदनगर अस्पताल लाकर उपचार कराया। चालक के होश आने पर चालक ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया की ई रिक्शा समेत तथा बैंक मे जमा करने के लिए रखे 18 हजार रुपये ,मोबाइल लूट कर ले गये।