फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रित टेंपो पलटने से नौ घायल, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित टेंपो पलटने से मासूम की मौत, नौ घायल
विज्ञापन

कादराबाद से जात लगाकर वापस आते समय जनेटा के नजदीक हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
नरौली का परिवार कादराबाद से जात लगाकर वापस अपने घर लौट रहा था। नरौली से ठीक पहले जनेटा गांव के नजदीक मंगलवार को अपराह्न करीब एक बजे हादसा हुआ। तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। मासूम अमित पुत्र छत्रपाल (4) की मौत हो गई। नौ व्यक्ति गंभीर घायल हैं। पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
नरौली के मोहल्ला मंगलवाला निवासी मान सिंह पुत्र रामप्रकाश मंगलवार को अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ जात लगाने कादराबाद गए थे। कादराबाद से वापस लौटते समय थाना बनियाठेर के जनेटा गांव के नजदीक हाइवे के किनारे टेंपो पलट गया। हादसे में मान सिंह के बदायूं के भगतपुर निवासी भतीजे छत्रपाल के चार वर्षीय मासूम बेटे अमित की मौत हो गई। नरौली निवासी मान सिंह, अनिल, राजवती, आरती, विशाल के अलावा बदायूं के भगतपुर निवासी छत्रपाल, संतोष, नेहा, निशा, पूनम, अंकित, कल्यान, सोमपाल गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। सरकारी अस्पताल में चिकित्सक दिग्विजय सिंह ने मासूम अमित को मृतक घोषित कर दिया। गंभीर घायलों को मुरादाबाद रेफर किया है। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद देर से पहुंची पुलिस, लोगों ने किया हंगामा
चंदौसी। हादसे के बाद नरौली पुलिस करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस की हीलाहवाली पर लोग आक्रोशित हो गए। घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया गया। पुलिस को खरीखोटी सुनाई गईं। पुलिस ने टेंपो अपने कब्जे में ले लिया है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे हो रही नियमों की अनदेखी
चंदौसी। पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक ढंग से करता तो शायद मासूम की जान नहीं जाती। नियमानुसार चार लोगों के लिए स्वीकृत टेंपो में 15-20 यात्रियों को बैठाकर नियमों धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुलिस प्रशासन की चुप्पी से सवाल खड़े हो रहे हैं। सीओ आफिस के सामने खुलेआम टेंपो संचालक अंगूठा दिखा रहे हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि टेंपो के अवैध अड्डे का संचालन यातायात पुलिस के सामने बहजोई रोड तिराहे से हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें