फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ़्तार गाडी ने मारी बाइक में टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

टांडा (रामपुर)। नगर से सटे ग्राम बादली के भगतपुर मोड़ पर एक तेज रफ़्तार वैगन आर ने साइड में खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के पास खड़े दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में रामपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताते है कि ग्राम मल्हूपुरा थाना भगतपुर निवासी आरिफ पुत्र फ़िरोज अपने चाचा नजीर पुत्र नन्हे खां के साथ टांडा में शादी के लिए नोटों का हार खरीदने आ रहा था। भगतपुर मोड़ पर उन्हें टांडा की ओर से आते हुए अनवर पुत्र अनवर मिला। जिससे वह लोग बाइक रोक कर बाते करने लगे। तभी एक तेज रफ़्तार वैगन आर कार आती हुई दिखी। जब तक वे बाइक के पास से हटते इतनी देर में कार ने आरिफ तथा अनवर के टक्कर मार दी। कार से टक्कर से आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ से अनवर को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें